Home छत्तीसगढ़ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया जारी

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया जारी

9

राजनैतिक दलों को साप्ताहिक बैठक में दावा-आपत्ति सूची की विस्तृत जानकारी प्रदान

अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण के लिए सहयोग करने की अपील की

गरियाबंद , भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में कार्य संपादित कराया जा रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत् 23 दिसम्बर 2025 को जिला गरियाबंद अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54-राजिम के 298 मतदान केन्द्रों तथा 55-बिन्द्रानवागढ़ के 306 मतदान केन्द्रों में प्रारूप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया हैं। उक्त कार्यक्रम के तहत् 22 जनवरी 2026 तक मतदाताओं से दावा, आपत्ति प्राप्त किये जाएंगे। अन-मैप्ड मतदाताओं को 22 जनवरी 2026 तक नोटिस भी जारी किया जायेगा।

उक्त अवधि में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया जायेगा। इसके पश्चात् 21 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। दावा-आपत्ति सुनवाई अवधि के दौरान विधानसभा स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के द्वारा साप्ताहिक आधार पर राजनैतिक दलों के साथ प्राप्त दावा, आपत्तियों की सूची भी साझा किया जायेगा। 


कार्यक्रम के तहत् 20 जनवरी 2026 को जिले के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय राजिम, देवभोग में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा चतुर्थ साप्ताहिक बैठक आहूत कर दावा, आपत्तियों की साप्ताहिक सूची (प्रारूप 9, 10, 11, 11ए, 11बी) की जानकारी प्रदाय की गई। साथ ही विधानसभा क्षेत्र 55-बिन्द्रानवागढ़ अंतर्गत साप्ताहिक आधार पर प्राप्त एवं एन्ट्री की गई फॉर्म-6,7 एवं 8 की जानकारी प्रदाय किया गया। प्रारूप 9 के प्रपत्र 6 में नाम शामिल करने के लिए प्राप्त आवेदनों की सूची।

प्रारूप 10 के प्रपत्र 7 में नामों को शामिल करने पर आपत्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की सूची। प्रारूप 11 के आपत्तियों की सूची, प्रविष्टियों में सुधार के लिए आवेदन, एपिक के प्रतिस्थापन, पीडब्ल्यू बनाने के लिए आवेदन प्रपत्र 8 में प्राप्त हुए। प्रारूप 11ए – निर्वाचन क्षेत्र के भीतर पते में बदलाव के लिए प्रपत्र 8 में प्राप्त आवेदनों की सूची। प्रारूप 11बी – फॉर्म 8 में प्राप्त निर्वाचन क्षेत्र से बाहर पते में बदलाव के लिए आवेदनों की सूची। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजिम, देवभोग द्वारा अपील किया गया कि वे स्वयं पहल करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर एक अद्यतन, स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण में अपना सहयोग दें।

Previous article26 जनवरी को जिले में रहेगा शुष्क दिवस, सभी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद
Next articleबारनवापारा परियोजना मण्डल में अखिल भारतीय बाघ अनुमान हेतु प्रशिक्षण आयोजित