Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृत

17
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत तालाब के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, नाला में बहने से पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, बिच्छू के काटने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं छुरिया तहसील अंतर्गत आंधी-तुफान से दीवाल गिरने से दबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा डोंगरगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 10 मकान आंशिक क्षति होने पर 40 हजार रूपए, बिच्छू काटने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए और राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से एक मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए, बांधा तालाब के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को स्वीकृत की गई है।

Previous articleकुनकुरी नगर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा तोहफ़ा
Next articleप्रशासनिक हलचल: छत्तीसगढ़ के 38 अफसरों का तबादला, आदेश जारी