Home छत्तीसगढ़ CG : नाबालिग लड़की का मिला शव, गुमशुदा थी दो दिन से

CG : नाबालिग लड़की का मिला शव, गुमशुदा थी दो दिन से

30

सूरजपुर। जिले से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। नाबालिग लड़की का शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। नाबालिग लड़की का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां दशहरे के दिन से लापता नाबालिग लड़की का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला हैं।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। नाबालिग के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही थी। वहीं अब नाबालिग का शव मिला है। नाबालिग का शव मिलने के सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Previous article86 किलो चांदी का पर्दाफाश : सारफा कारोबारी ने खुद बुना जाल
Next articleमिशन शक्ति 5.0: सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश भर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत यूपी पुलिस ने चलाया विशेष अभियान