Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : भाजपा से कैलाश निष्कासित

Rajnandgaon : भाजपा से कैलाश निष्कासित

28
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री श्री पवन सायं जी की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने लाल बहादुर नगर मंडल महामंत्री कैलाश उईके द्वारा सर्व आदिवासी समाज के प्रमुखों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर तत्काल ही पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया है।
      मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की नीति को लेकर सर्व आदिवासी समाज के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है, कैलाश  ऊके   द्वारा समाज पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी को भाजपा ने गंभीरता से लिया और तत्काल मंडल महामंत्री को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

इसे भी पढ़े : मोहला : महिलाओं के कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण करें सुनिश्चित-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

Previous articleमोहला : महिलाओं के कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण करें सुनिश्चित-कलेक्टर तुलिका प्रजापति
Next articleराजनांदगांव : जनकल्याणकारी विकास कार्यों में स्वयं अभिरूचि लेते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करें : कलेक्टर