Home छत्तीसगढ़ मोहला : प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ प्रतीक्षा...

मोहला : प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ प्रतीक्षा सूची जारी

24

– 12 व 13 सितंबर को होगी काउंसलिंग

        मोहला । प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव बलरामपुर एवं बिलासपुर में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु वर्गवार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची विभागीय वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in  पर जारी कर दी गई है।


      अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर समूह (पीवीटीजी) के बालक/बालिका के लिए काउंसलिंग 12 सितंबर 2025 को तथा 13 सितंबर 2025 को  अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के बालक/बालिकाओं के लिए आयोजित की जाएगी। जिसके लिए प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। काउंसलिंग प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू, उरकुरा मार्ग, वीआईपी सिटी कॉलोनी के सामने, जिला रायपुर में होगा।


       उल्लेखनीय है कि सर्वप्रथम बलरामपुर जिले की रिक्त सीटों की पूर्ति की जाएगी, जिसके पश्चात राजनांदगांव एवं बिलासपुर जिलों के रिक्त सीटें भरी जाएंगी। सूची में शामिल सभी अभ्यर्थी समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग ले सकते है।

Previous articleआयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों में उपचार : मरीजों को लगातार मिल रही है निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- पीएम मित्रा पार्क से क्षेत्र का होगा समग्र विकास