Mahindra XUV 700 Facelift की हो रही टेस्टिंग, भारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग, ICE वेरिएंट के साथ हो रही EV की तैयारी?भारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग होती है। इस सेगमेंट में सभी निर्माताओं की ओर से अपने वाहनों की बिक्री की जाती है। महिंद्रा भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 700 की बिक्री करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के फेसलिफ्ट की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान क्या बड़ी जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। आईये जानते है सम्पूर्ण जानकारी।
यह भी पढ़े: Hero Glamour X 125: अब क्रूज़ कंट्रोल, राइड मोड्स, और पैनिक…
Mahindra is preparing for XUV 700 facelift
महिंद्रा कर रही XUV 700 फेसलिफ्ट की तैयारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी 700 के फेसलिफ्ट की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
What information was received
क्या मिली जानकारी रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के जिस वर्जन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, उसमें सामान्य ICE वर्जन वाली कारों की तरह एग्जॉस्ट पाइप नहीं था। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि निर्माता इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को ICE के साथ ही EV वर्जन में भी लॉन्च कर सकती है।
These changes will also be
यह बदलाव भी होंगे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसकी हेडलाइट, बंपर के डिजाइन में बदलाव हो सकता है। साथ ही ट्रिपल स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेकेंड रो में वेंटिलेटिड सीट्स को भी दिया जा सकता है।
यह भी पढ़े: Free Calling and Data: इन राज्यों के यूजर्स को मिलेगा फ्री…
when will it be launched
कब होगी लॉन्च निर्माता की ओर से अभी इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
Who is the competition
किनसे है मुकाबला महिंद्रा की ओर से एसयूवी को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी का बाजार में सीधा मुकाबला MG Hector, Tata Safari, Jeep Meridian जैसी एसयूवी के साथ होता है।
