Ganesh Chaturthi 2025: रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा में जपें ये शक्तिशाली मंत्र, अब आप के बिगड़े काम भी बनेंगे, सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी तिथि का खास महत्व है। इस साल आज बुधवार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से गणेश महोत्सव की शुरुआत होती है।
यह भी पढ़े:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही EPFO 3.0 लॉन्च करने…
विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा Worship of Ganpati Bappa with proper rituals
देशभर में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। अगर आप भी भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गणेश चतुर्थी के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करें। वहीं, पूजा करते समय राशि अनुसार मंत्र जप करें।
यह भी पढ़े: CIBIL Score News: जीवन में फर्स्ट टाइम लोन लेने वालों के…
राशि अनुसार मंत्र जप Chanting mantras according to your zodiac sign
- मेष राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन ‘ॐ गजाननाय नमः’ मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए पूजा के समय ‘ॐ द्विमुखाय नमः’ मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक कारोबार में सफलता पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर ‘ॐ सुमुखाय नमः’ मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक शुभ कामों में सफलता पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन ‘ॐ ब्रह्मरूपिणे नमः’ मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक करियर में सफल होने के लिए गणेश चतुर्थी पर ‘ॐ सुखनिधये नमः’ मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक जीवन में व्याप्त संकटों से निजात पाने के लिए ‘ॐ महाकालाय नमः’ मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक भौतिक सुखों में वृद्धि पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन ‘ॐ महाबलाय नमः’ मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक करियर को नया आयाम देने के लिए गणेश चतुर्थी पर ‘ॐ महोदराय नमः’ मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन ‘ॐ महावीराय नमः’ मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन ‘ॐ अग्रपूज्याय नमः’ मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक शनि की बाधा से निजात पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर ‘ॐ सर्वाय नमः’ मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन ‘ॐ प्रमुखाय नमः’ मंत्र का जप करें।
