25 August 2025 Rashifal: देखिये किसकी चमकेगी किस्मत और किसको रहना होगा सतर्क, जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, आज का दिन 25 अगस्त कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जहां नौकरी, व्यापार, लेन-देन, पारिवारिक रिश्ते, मित्रों से संबंध और सेहत के मामलों में सुधार हो सकता है।वहीं कुछ राशियों के लिए नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आज कोई बड़ा फैसला लें या नहीं, किसी रिश्ते को आगे बढ़ाएं या निवेश करें तो राशिफल आपकी राह आसान बना सकता है।आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक, 12 राशियों का आज का राशिफल।
यह भी पढ़े: 24 August 2025 Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों के…
मेष राशिफल
आपके स्वभाव की कुछ आदतों के कारण अपनों से दूरी बढ़ गई है। यदि समय रहते अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाएंगे तो रिश्तों में सुधार संभव है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी और नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे।
वृषभ राशिफल
घर-परिवार के लोगों से संबंध मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। हर काम आत्मविश्वास और उत्साह से करेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी।
मिथुन राशिफल
नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। कानों से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है। अनावश्यक विवादों में बोलने से बचें वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी बदलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाही उपलब्धि मिलेगी। 25 August 2025 Rashifal
कर्क राशिफल
धन संबंधी अटके मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आपके खिलाफ खड़े हो सकते हैं। मनपसंद कार्य मिलने से प्रसन्नता होगी, हालांकि विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है। मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है।
सिंह राशिफल
वैचारिक मतभेद खत्म होंगे और दिल की बात किसी से साझा करने का अवसर मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभकारी रहेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होने में थोड़ा और समय लग सकता है। मांगलिक कार्यों में खर्च होने के योग हैं।
यह भी पढ़े: RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में सीनियर टीचर के 6500 पदों पर…
कन्या राशिफल
पुरानी बातों को भुलाकर रिश्तों में नई शुरुआत करें। आपकी प्रगति से विरोधियों को कष्ट हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोध का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी।
तुला राशिफल
सामाजिक दायरे और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन में किसी विषय को लेकर दुविधा है, जो तनाव का कारण बनेगी। उधार दिया पैसा समय पर लौटने की संभावना कम है। मित्र सहयोगी साबित होंगे और यात्रा से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल
कार्यस्थल पर आपकी सफलता से सहकर्मी ईर्ष्या करेंगे। कामों में हो रही देरी चिंता बढ़ा सकती है। व्यापार में नई तकनीक अपनाना लाभकारी रहेगा। बहनों से विवाद हो सकता है। धन आगमन में आ रही रुकावट धीरे-धीरे दूर होगी। 25 August 2025 Rashifal
धनु राशिफल
धार्मिक वातावरण में समय व्यतीत होगा। आय के नए साधन मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवार में शुभ आयोजन की योजना बनेगी। दोस्तों के साथ किसी अहम मुद्दे पर चर्चा होगी।
मकर राशिफल
रुके हुए कार्य और योजनाओं को पूरा करने के लिए आप हरसंभव प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी तनाव दे सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। ईश्वर पर विश्वास रखें, सब कुछ आपके पक्ष में होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशिफल
नई योजनाओं में निवेश करते समय सोच-समझकर कदम उठाएं। पुराने विवादों वाली जमीन-जायदाद के मसले फिलहाल टल सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे। नए परिचय आपके लिए ख्याति का कारण बन सकते हैं। व्यापार विस्तार के अवसर मिलेंगे।
मीन राशिफल
नया कार्य शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। निवेश के मामले में सावधानी बरतें। दूसरों की बातों में जल्दी आ जाने की आदत से बचें और खुद को परिपक्व बनाएं। पढ़ाई के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
