प्रधानमंत्री विकासित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) की घोषणा की थी, अब नौकरी मिलने पर सरकार देगी 15000 रुपए तक बोनस, कंपनियों को भी होगा फायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले से प्रधानमंत्री विकासित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) की घोषणा की थी. इस योजना का उद्देश्य देश में 3.5 करोड़ से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा करना है. इसके लिए सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया है. यह योजना दो हिस्सों में बंटी है जिसमें एक भाग कर्मचारियों के लिए और दूसरा भाग नियोक्ताओं (कंपनियों) के लिए है.
यह भी पढ़े: Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करने के…
First time job holders will get big benefit
पहली बार नौकरी वालों को मिलेगा बड़ा फायदा अगर आप पहली बार किसी कंपनी में नौकरी करने जा रहे हैं और आपकी सैलरी 1 लाख प्रति माह से कम है, तो आपके लिए यह योजना बहुत फायदेमंद है. PMVBRY के भाग A के तहत ऐसे कर्मचारियों को सरकार की तरफ से 15,000 रुपये तक का EPF वेतन प्रोत्साहन मिलेगा. यह राशि दो किश्तों में दी जाएगी पहली किश्त 6 महीने की नौकरी पूरी होने पर और दूसरी किश्त 12 महीने की सेवा और एक फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स करने के बाद. यह कोर्स नौकरी करने वालों को बचत और निवेश की समझ देने के लिए बनाया गया है.
Salary directly in bank account
सैलरी सीधे बैंक खाते में इस योजना के तहत सभी भुगतान आधार आधारित भुगतान प्रणाली (ABPS) से डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए किए जाएँगे. यह पैसा कर्मचारियों के पैन से लिंक्ड बैंक खातों में सीधे जमा होगा. इसके लिए कर्मचारियों को UMANG ऐप पर जाकर फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) की मदद से अपना UAN (Universal Account Number) बनवाना होगा.
यह भी पढ़े: PM Kisan Samman Nidhi Scheme: पीएम किसान सम्मान निधि योजना किस्त…
Companies will also get benefits on every employee
कंपनियों को भी मिलेगा हर कर्मचारी पर फायदा PMVBRY का पार्ट B खासतौर पर उन कंपनियों और फैक्ट्रियों के लिए है जो नए कर्मचारियों को नौकरी पर रखती हैं. सरकार इन कंपनियों को हर अतिरिक्त नियुक्त कर्मचारी पर 3000 रुपये प्रति माह तक की मदद देगी. यह प्रोत्साहन दो वर्षों तक मिलेगा. अगर कंपनी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ी है, तो ये लाभ तीसरे और चौथे साल तक भी बढ़ाया जाएगा.
Which companies will get benefit?
कौन-सी कंपनियों को मिलेगा लाभ? यह योजना उन सभी कंपनियों के लिए है जो EPFO में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) हैं लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं यदि किसी कंपनी में पहले से 50 से कम कर्मचारी हैं, तो उसे कम से कम 2 नए कर्मचारी नियुक्त करने होंगे. वहीं, जिन कंपनियों में पहले से 50 या अधिक कर्मचारी हैं, उन्हें कम से कम 5 नए लोगों को नौकरी पर रखना होगा.
