Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला, फिर सस्ता हुआ सोना, जाने आप बड़े शहरो के ताज़े भाव अगर आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए है. 18 अगस्त, सोमवार को सुबह भारत में 24 कैरेट सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई है. ग्लोबल स्तर पर तनावों में थोड़ी राहत मिलने से सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है. भारत में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, यह एक सुरक्षित निवेश भी है. गोल्ड की कीमतें में रोज बदलाव होता रहता हैं, इसलिए खरीदारी से पहले ताज़ा रेट जरूर चेक करना चाहिए. आज भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें कुछ इस प्रकार हैं.
यह भी पढ़े: PM Vishwakarma Yojana Registration: केंद्र सरकार इन शिल्पकारी व कारीगरो को…
Today the prices of 24 carat and 22 carat gold in major cities of India are as follows
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
| दिल्ली | ₹92,900 | ₹1,01,330 |
| जयपुर | ₹92,900 | ₹1,01,330 |
| अहमदाबाद | ₹92,800 | ₹1,01,230 |
| पटना | ₹92,800 | ₹1,01,230 |
| मुंबई | ₹92,740 | ₹1,01,170 |
| हैदराबाद | ₹92,740 | ₹1,01,170 |
| चेन्नई | ₹92,740 | ₹1,01,170 |
| बेंगलुरु | ₹92,740 | ₹1,01,170 |
| कोलकाता | ₹92,740 | ₹1,01,170 |
What is the condition of silver?
क्या है चाँदी का हाल? चाँदी की कीमतों में भी आज थोड़ी गिरावट देखी गई है. चांदी ₹100 की गिरावट के साथ ₹1,16,100 प्रति किलोग्राम पर पहुँच गया है. हालांकि, वायदा बाजार (MCX) में थोड़ी तेजी देखी गई है. MCX के अनुसार सोना (MCX Futures Oct 2025) ₹99,934 प्रति 10 ग्राम और चाँदी (MCX Futures Sep 2025) ₹1,14,101 प्रति किलोग्राम है.
यह भी पढ़े: FASTag Annual Pass 2025: फास्टैग वार्षिक पास से पैसों की भारी बचत…
Gold and silver trend in last one month
पिछले एक महीने में सोना-चांदी का रुझान पिछले एक महीने में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जुलाई के अंत में 24 कैरेट सोना ₹1,00,500 प्रति 10 ग्राम के करीब था, जो अगस्त के पहले सप्ताह में बढ़ते वैश्विक तनाव के कारण ₹1,02,300 तक पहुँच गया था. हालांकि अब उसमें थोड़ी गिरावट आई है और यह ₹1,02,000 से नीचे आ गया है. इसी तरह, चांदी जुलाई के अंतिम हफ्ते में ₹1,13,000 प्रति किलो के आसपास था, जो अगस्त के बीच में 1,17,000 रुपए तक पहुँचा और अब ₹1,16,100 पर आ गया है. यानी सोने और चांदी दोनों में हालिया गिरावट के बाद थोड़ी स्थिरता देखने को मिल रही है.
What factors affect gold prices in India?
भारत में सोने की कीमतों को कौन-कौन से कारक प्रभावित करते हैं? दुनिया भर में सोने की कीमतों में हलचल का सीधा असर भारत पर होता है. वहीं जब रुपया कमजोर होता है, तो आयातित सोना महंगा हो जाता है. इसके अलावा त्योहारों और शादी के मौसम में सोने की मांग बढ़ती है, जिससे दाम भी ऊपर जाते हैं.
