Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर युवक के शव को...

राजनांदगांव : एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर युवक के शव को निकाला

42

राजनांदगांव | पूर्व पार्षद मोहन सोनी के छोटे बेटे प्रशांत सोनी की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। उनके शव को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर रविवार को नदी से बाहर निकाला। मोहारा में शिवनाथ नदी तट से पानी के तेज बहाव में युवक नदी में बह गया था। गोताखोरों की टीम उसे लगातार खोज रही थी। लेकिन शनिवार देर शाम तक उसका शव नहीं मिल पाया था। पुलिस ने बताया कि बाल गोविंद चौक निवासी 32 वर्षीय प्रशांत सोनी कांवड़ में जल लेने शिवनाथ नदी तट पर गया था।

इस समय उसके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। सुबह करीब 7 बजे जब वह जल लेने से पहले स्नान कर रहा था, तभी तेज बहाव की चपेट में आ गया। परिवार के लोगों ने मदद की गुहार लगाई, उसे बचाने आसपास के लोगों को आवाज लगाई। कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बचा सके और प्रशांत लापता हो गया। अगले दिन उसका शव मिला और उसका स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे के बाद से वार्ड में मातम पसरा हुआ है।

Previous articleबीच सड़क तूफान: धमतरी में दुर्घटना, मौत और मची चीख-पुकार
Next articleCG : प्रदेश में अब तक 658.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…