Home छत्तीसगढ़ CG : कबीर नगर में 7 लाख की चोरी, 3 चोर गिरफ्तार,

CG : कबीर नगर में 7 लाख की चोरी, 3 चोर गिरफ्तार,

15

रायपुर | कबीर नगर में 7 लाख की चोरी मामले में 3 चोर गिरफ्तार हुए है। अभिषेक शुक्ला ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह राईस एण्ड साईन स्कूल के बाजू कबीर नगर रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 29.06.2025 को अपने घर में ताला लगाकर अपनी पत्नि के साथ ससुराल अम्लेश्वर जिला दुर्ग गया था कि दिनांक 10.07.2025 को सुबह प्रार्थी के पड़ोसी नेे फोन कर बताया कि आपके घर में चोरी हो गया है, जिस पर प्रार्थी वापस आकर देखा तो घर के मेन गेट का लॉक टुटा था, अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखा आलमारी का ताला टूटा था, सामान बिखरा हुआ था तथा आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं थे।

कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 114/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था।

मोबाइल के लिए 8 साल की बच्ची सड़क में बैठी, मनाते-मनाते पुलिस और परिजन थके वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सैकड़ों सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारियां एकत्र कर उनके संबंध में तस्दीक कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखकर लगातार अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी गुढ़ियारी निवासी लल्ला उर्फ आकाश बंदे जो पूर्व में भी हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लल्ला उर्फ आकाश बंदे की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी लल्ला उर्फ आकाश बंदे द्वारा अपने साथी सोहेल वर्मा एवं एक अन्य जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी सोहेल वर्मा एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी कर दोनों को पकड़ा गया।

शिब्बोथान मंदिर की मिट्टी से विदेश में बैठा व्यक्ति भी सांप के जहर हो जाता है मुक्त तीनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात वजनी लगभग 59 ग्राम, चांदी के जेवरात लगभग 01 किलोग्राम, नगदी रकम 7,500/- रूपये, 01 नग हाथ घड़ी तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/पी एन/8497 जुमला कीमती लगभग 7,50,000/- रूपये जप्त कर तीनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी लल्ला उर्फ आकाश बंदे पूर्व में थाना गुढ़ियारी से हत्या के प्रयास के मामले में जेल निरूद्ध रह चुका है।

इसके साथ ही आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई एवं डी.डी.नगर में चोरी के आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है जिनमें वह फरार होने के साथ ही जिला बेमेतरा थाना साजा में दर्ज धारा 376 भादवि. एवं पास्को एक्ट के मामले में भी फरार है, उक्त मामलों में भी आरोपी लल्ला उर्फ आकाश बंदे की गिरफ्तारी की जावेगी। गिरफ्तार आरोपी 01. लल्ला उर्फ आकाश बंदे उर्फ अनमोल पिता चैतूराम बंदे उम्र 24 साल निवासी कुकरी तालाब शिव मंदिर के पास गुढ़ियारी रायपुर। हाल पता प्रीतम नगर शमशान घाट के सामने गुढ़ियारी रायपुर। 02. सोहेल वर्मा जंघेल पिता अशोक वर्मा उम्र 19 साल निवासी शिव मंदिर के पास प्रेम नगर गुढ़ियारी रायपुर। 03. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव की दुबई में शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम से भेंट
Next articleनक्सलियों की कायराना हरकत: IED ब्लास्ट में तीन ग्रामीण घायल